2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- सैकड़ों लोगों ने बाबा के दरबार कर पहुंच किया कुछ ऐसा कि…

पाली के बीजापुर गांव से सैकड़ोंं श्रद्धालु पहुंचे बाबा के द्वार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 6 May 2018, 8:11 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

बीजापुर से पहुंची धार्मिक यात्रा
रामदेवरा (जैसलमेर). नामदेव छीपा समाज बीजापुर (पाली) से जवानमल के मन्नत पूर्ण होने पर शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के द्वार पहुंचे। इस दौरान प्रदेश में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते कूदते सभी श्रद्धालुओं का जोश व उत्साह चरम पर देखने को मिला। इन श्रद्धालुओं का रामदेवरा पहुंचने पर फलोदी नामदेव छीपा समाज के ओमजी भाटी, कन्हैयालालजी छीपा, अशोक छीपा एंव जैसलमेर छीपा समाज के सचिव घनश्याम छीपा ने स्वागत किया। सुबह ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में पुरुष व महिलाओ ने शिरकत की। इस दौरान दुकानों पर भी जमकर खऱीदारी होने से गांव में मेले सा माहौल बन गया। ये धार्मिक यात्रा, बीजापुर से निम्बोडा नाथ महादेव मंदिर , कवराडा रामदेव मंदिर, कानिवाड़ा हनुमान मंदिर, ब्रह्मा मंदिर आसोतरा, जसोल माता मंदिर होते हुए, शनिवार को लोक देवता बाबा के दरबार रामदेवरा पहुंची।

IMAGE CREDIT: patrika

इस यात्रा में संमाज के जवानराम, घीसूराम, बागराम मांगीलाल अध्यक्ष जय अम्बे पूनम मंडल मुम्बई, सोहनराम, सुरेशचंद, मदनलाल, जयन्ती भाई, प्रह्लाद आदि ने शिरकत की ।
दिया बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का संदेश
यात्रा में बेटी पढाओ, बेटी बचाओ का संदेश जीवन में उतारने का संदेश दिया। इसके साथ प्रसादी में भी अन्न को देवता का रूप समझते हुए कभी भी किसी के द्वारा भोजन को झूठा ना छोडऩे का संदेश दिया। यात्रा फलोदी होते हुए ओसिया माताजी के दर्शन के लिए रवाना हुई।

IMAGE CREDIT: Patrika

मनाई पुण्य तिथि
पोकरण़ कस्बे के सालमसागर तालाब स्थित नेपालेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक मंहत महाशिव रात्रि गिरी की नवमीं पुण्य तिथि के अवसर पर शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत प्रयागगिरी महाराज ने बताया कि गिरी की पुण्य तिथि के अवसर पर मंदिर में पं. कालू महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर बाद संत महात्माओं की उपस्थिति में समाधि पर चादर चढाकर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। बरसी की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध भजन गायक रतनलाल पुरोहित,फलोदी से आए संत ज्वालागिरी महाराज, मंहत श्यामपुरीमहाराज खारा सहित भजन गायकों ने भजनो की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भूरसा शर्मा, कन्हैया महाराज, बृजेश गुचिया, सांगीदास माली, खेमराज दवे, मुरली रंगा, हीरालाल रंगा सहित बडी संख्या मे भक्त व संतजन उपस्थित थे।