2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जैसलमेर अकादमी ने बनाया कीर्तिमान,लगातार जीते इतने स्वर्ण

सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Oct 2018, 1:35 PM IST

jaisalmer

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जैसलमेर अकादमी ने बनाया कीर्तिमान,लगातार जीते इतने स्वर्ण

जैसलमेर. राज्य सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर की ओर से संचालित जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी की टीम ने भीलवाड़ा में आयोजित 45 वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 21 से 23 अक्टूबर तक भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में धौलपुर, वर्ष 2016 में भीलवाड़ा, वर्ष 2017 सीकर में भी स्वर्ण पदक विजेता टीम रही है। करीब 45 वर्षों से आयोजित हो रही सब-जूनियर प्रतियोगिता में लगातार चार वर्ष तक स्वर्णपदक जीतकर जैसलमेर अकादमी ने कीर्तिमान बनाया है। अकादमी की टीम ने प्रतियोगिता में सीकर को एक-तरफा फाइनल मुकाबले में 60-35 के अंतर से शिकस्त दी। प्रथम क्वार्टर में ही अकादमी टीम ने 27-05 अंकों से बढ़त बना ली थी। अकादमी टीम से उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर 5 खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर हनुमानगढ के लिए किया गया है।

किया विद्यालयों का निरीक्षण
पोकरण. माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक सहित शिक्षाधिकारियों ने ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। अतिरिक्त निदेशक परमेश्वरलाल ने गुरुवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादा में 15 में से सभी कार्मिक उपस्थित मिले। उन्होंने शैक्षणिक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने राउमावि लोहारकी का निरीक्षण किया। जिसमें 15 में से 13 कार्मिक उपस्थित मिले। इसी प्रकार मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रविन्द्रकुमार ने अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी विष्णुकुमार छंगाणी के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालीमगरी का निरीक्षण किया। यहां दो में से एक शिक्षक उपस्थित व एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया। राप्रावि विरमदेवरा में दो में से एक शिक्षक उपस्थित मिला तथा एक शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर मिला। उन्होंने राउप्रावि एकां का निरीक्षण किया। जिसमें छह में से तीन कार्मिक उपस्थित, एक कार्मिक चुनाव कार्यालय, एक कार्मिक प्रतिनियुक्ति व एक कार्मिक अवकाश पर मिला।

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
पोकरण. ग्राम पंचायत झलारिया के रायपालों की ढाणी व नरसिंहपुरा में धीरुभाई अंबानी सोलर पार्क धूड़सर की ओर से गुरुवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सीएसआर अधिकारी केएस राठौड़ ने बताया कि मुख्य परियोजना निदेशक हेमराज शर्मा के निर्देशन मं आयोजित शिविर में डॉ.अरुणकुमार शर्मा व किशन सैन ने यहां आए मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 134 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाईयां दी गई।