5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer News: पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में फटा मोर्टार बम, BSF के 4 जवान घायल; दो जोधपुर रेफर

Jaisalmer News: पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में बीएसएफ के जवानों के साथ अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटने से तीन जवान घायल हो गए। तीनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

Jaisalmer News: जैसलमेर के पोकरण स्थित लाठी फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों के साथ अभ्यास के दौरान मोर्टार बम फटने से चार जवान घायल हो गए। चारों घायल जवानों को तुरंत पोकरण के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद BSF के अधिकारी और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है इनमें से दो जवानों की हालत गंभीर है, जिनको जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं दो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, चारों जवान बीएसएफ के ट्रेनी थे और नियमित अभ्यास सत्र के दौरान यह दुर्घटना हुई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, घायल जवानों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घायल जवानों के नाम उदय, सुविमल और अभिषेक बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ओला परिवार के गढ़ में बन रहे नए समीकरण, राजेन्द्र गुढ़ा ने बढ़ाई BJP-कांग्रेस की टेंशन

बता दें जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसे हादसे कम ही होते हैं, लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों पर फिर से चर्चा हो रही है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा सके।