प्रधान आपके द्वार अभियान...
जैसलमेर/ मोहनगढ़. ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ-साथ विकास योजनाओं से लाभांवित करने के मकसद से पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन फकीर ने सोमवार को अनूठी पहल का आगाज किया। पंचायत समिति जैसलमेर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खींया परिसर से प्रधान आपके द्वार अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर समाजसेवी मंगलाराम, सरपंच दीपा मंगल , प्रधानाचार्य छोटूराम, पंचायत समिति सदस्य सुशीला कंवर, देवा सरपंच ललिता, मोहनगढ़ सरपंच दोस्त अली, बांकलसर सरपंच गोपूराम, मोकला सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह, पंचायत समिति सदस्य गेमरसिंह पारेवर सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रधान अमरदीन फकीर ने कहा कि प्रधान आपके द्वार अभियान को मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्याओं को सुनना तथा उनका मौके पर निराकरण करना भी है। प्रधान ने कहा कि अभियान के तहत एक युवाओं की टीम तैयार की गई है, जो एक प्रपत्र के माध्यम से प्रत्येक घर पर दस्तक देकर समस्त जानकारियां जुटाएगी।