जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई की जयपुर यात्रा के जिला प्रभारी राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जैसलमेंर नगर मण्डल कार्यकर्ताओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभा में प्रदेश भर से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति जयपुर पहुचेंगे। लाभार्थियों के जयपुर आने-जाने की व्यवस्था सम्बन्धी पूरा फीडबैक ले कर आगे उच्च स्तर पर अवगत करवाया जाएगा।
सभा में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से प्रधानमंत्री स्वयं संवाद स्थापित करेंगे। जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने कहा कि जिले के लाभार्थियों की सूची के माध्यम से व्यक्तिश: सम्पर्क स्थापित कर अपने स्तर जयपुर चलने में सहयोग देना हैै। बैठक में नगर मण्डल अध्यक्ष कमल ओझा, जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश सारदा, उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी, मण्डल महामंत्री महेन्द्र तुंवर, नवल चौहान, शक्ति केन्द्र प्रभारी महेश वासु, लक्ष्मीनारयण श्रीमाली, राजेन्द्र अवस्थी, मुकेश बिस्सा, पार्षद नाथू भील, भवानीसिंह भाटी ,गवरादेवी, अरूण पुरोहित, अनिरुद्ध बिस्सा, उदयसिंह भाटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।