8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलाश व्यास बने रोटरी क्लब स्वर्णनगरी के अध्यक्ष

-गो सेवा के साथ हुआ नए सत्र का आगाज

less than 1 minute read
Google source verification
कैलाश व्यास बने रोटरी क्लब स्वर्णनगरी के अध्यक्ष

कैलाश व्यास बने रोटरी क्लब स्वर्णनगरी के अध्यक्ष

जैसलमेर. स्वर्णनगरी निवासी कैलाश व्यास ने गुरुवार से आरम्भ हुए रोटरी क्लब स्वर्णनगरी के नए सत्र 2021-22 के अध्यक्ष पद को ग्रहण किया। गो-सेवा के साथ आरम्भ किए गए क्लब के नए सत्र के श्रावण मास में तुलसी व गिलोय के पौधों का वितरण किया जाएगा। रोटरी क्लब स्वर्णनगरी के सचिव पंकज खत्री ने बताया कि गुरुवार प्रात: स्थानीय गो-सेवा संघ की ओर से संचालित संत उद्धवदास कन्हैया गोशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर क्लब के नए सत्र का परम्परागत रूप से आगाज किया। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में क्लब द्वारा तुलसी व गिलोय के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। नए अध्यक्ष कैलाश व्यास ने बताया कि नए सत्र में क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सेवा के नए प्रकल्पों को भी शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. उमेश वरगंटीवार के सानिध्य में नि:शुल्क गो चिकित्सा तथा औषघी वितरण शिविर आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान क्लब अध्यक्ष नीरज भाटिया ने अपने कार्यकाल में क्लब कार्यों में किये गये सहयोग के लिए क्लब के सभी सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने महेन्द्र व्यास को रोटरी इन्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3054 के पश्चिमी राजस्थान के रीजनल कोर्डिनेटर मनोनीत करने पर खुशी जताई। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष कैलाश व्यास, सचिव पंकज खत्री, निर्वतमान अध्यक्ष नीरज भाटिया, अंजू गर्ग, आशाराम सिन्धी, उमाशंकर तथा राजेश भाटिया के साथ ही डॉ. उमेश वरगंटीवार व राणुसिंह राजपुरोहित उपस्थित थे।