5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान ने कर्नाटक को हराया

-33 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आगाज
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 1 Sep 2016, 9:50 PM IST

netionl hend boll

netionl hend boll

जैसलमेर. 33 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हैण्डबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) का स्वर्णनगरी के पूनम स्टेडियम में गुरुवार शाम को आगाज हुआ। इस दौरान आयोजित समारोह में जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत मुख्य अतिथि थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक गोर्वधन कल्ला ने की। भारतीय हैण्डबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष, राजस्थान हैण्डबॉल संघ के अध्यक्ष रुपाराम धनदेव ने बताया कि प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 500 खिलाड़ी व प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। गुरुवार शाम पूनम स्टेडियम में हुए प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि शेखावत ने कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच में अपनी शारीरिक क्षमता का बेहत्तर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि खेल में जीत का कोई विकल्प नहीं है। जीत के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए प्रतियोगिता में जीत के लिए पूरी मेहनत एवं दक्षता का उपयोग करने की जरूरत है। उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष पूर्व विधायक कल्ला ने भी संबोधित किया। समारोह के अतिथियों ने स्व. चौखाराम धणदै के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से भाग ले रहे खिलाडिय़ों द्वारा मार्चपास्ट किया और अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकारों गाजी खां बरणा के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

- राजस्थान हैण्डबॉल टीम की कप्तान सुश्री आंचल खांडल ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। उदघाट्न समारोह में प्रतियोगिता आयोजन समिति के संरक्षक धणदै ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान राजस्थान व कर्नाटक के बीच खेला गया ।

राजस्थान ने उद्घाटन मैच जीता-

मेजबान राजस्थान ने उद्घाटन मैच में कर्नाटक को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। राजस्थान ने यह मैच 31-06 से जीता । मध्याह्म तक राजस्थान 16-1 से आगे थी। विजेता राजस्थान टीम की ओर से खुशबू ने सर्वाधिक 9 गोल किए। कविता ने 6, सिफा ने 5 और गुड्डू ने 3 गोल किए। कर्नाटक की ओर से दीप्ती ने 2 गोल किए।