22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी जमीन, टूटी पानी की पाइप लाइन

प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने की कवायद इन दिनों की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाने की कवायद इन दिनों की जा रही है। इसके लिए नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी जोरों पर है। इन सबके बीच सड़कें, पानी की पाइप लाइन, टेलिकॉम केबल, सीवरेज पाइप लाइन आदि तोड़ी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मोहनगढ से हमीर नाडा के लिए पाईप लाईन बिछाई गई, वहीं पिछले तीन दिन से मोहनगढ से छ: ढाणी के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस के पास, शहीद राजेन्द्रसिंह राउमावि के मुख्य द्वार के आगे सहित मुख्य बाजार में पाइप लाइन खुदाई का कार्य किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के पास पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया, जिसमें पिछले तीन दिन से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। कस्बे में इन दिनों पेयजल संकट बना हुआ है। खुदाई में टूटी पाइप लाइन ने कोढ़ में खाज की सी सि्थति कर दी है। मुख्य बाजार में खुदाई की वजह से आमजन व व्यापारी परेशान है। ग्राम पंचायत की ओर से खुदाई के कार्य के लिए ग्राम पंचायत की स्वीकृति जारी होने से ग्रामीणों व व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।