5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- थार के रेगिस्तान में मशाल लेकर दौड़े मारवाड़ी

मशाल लेकर दौड़ा राजस्थान- अतिथियों ने प्रज्ज्वलित की मशाल, दौड़ को दिखाई हरी झण्डी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 24 Mar 2018, 11:47 AM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर . राजस्थान स्थापना दिवस समरोह को लेकर जिला मुख्यालय स्थित इन्दिरा इंडोर स्टेडियम से ‘रन फोर राजस्थान मैराथन मशाल दौड़’ का आयोजन हुआ। यहां जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल व नगरपरिषद सभापति कविता खत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित कर दौड़ को हरी झण्डी दिखा रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर के.एल.स्वामी, उप अधीक्षक मांगीलाल राठौड़, आयुक्त नगरपरिषद झब्बरसिंह चौहान, सहायक पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्रसिंह जाम, खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर, बाल कल्याण समिति के सदस्य मांगीलाल, समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान के साथ ही जिलाधिकारी एवं संभागी उपस्थित थे।
‘रन फोर राजस्थान’ दौड़ में जिला बास्केट बॉल अकादमी जैसलमेर के खिलाड़ी, पुलिसकर्मी, सीमा सुरक्षा बल 56, 68, 119, आर्टी रेजीमेन्ट के अधिकारी व जवान, खेल संघों व क्रीड़ा परिषद के प्रतिनिधि व अन्य ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने इण्डोर स्टेडियम से जोधपुर चुंगीनाका रोड तक दौड़ लगाई। इस दौरान जिला कलक्टर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास में सभी को एकता दिखानी है।
यह दौड़ स्टेडियम से सीमा सुरक्षा बल की 56 बटालियन तक पहुंची। यहां बल के अधिकारियों ने मशाल लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण के साथ ही पुलिस कर्मियों ने मशाल को लेकर विजय स्तम्भ चौराहा पहुंचे, यहां मूमल टूरिस्ट बंगलों के पदाधिकारियों व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मशाल लेकर कलक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां अतिरिक्त जिला कलक्टर स्वामी, उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह भाटी ने मशाल राउमावि व हनुमान चौराहा पहुंचे। यहां से गांधी चौक, जिन्दानी चौक, मुख्य बाजार, गोपा चौक, सालमसिंह हवेली, आसनी रोड, सत्यदेव व्यास सर्किल, गडीसर चौराहा, बाड़मेर चौराहा, रेलवे स्टेशन, सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय से होते हुए जोधपुर चूंगी नाका तक विभिन्न दलों ने मशाल लेकर दौड़ लगाई। दौड़ में धावक पूरे मार्ग में ‘जय-जय राजस्थान व भारत माता की जय’ के उदघोष लगाते चल रहे थे। खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर के निर्देशन में हुई दौड़ में शारीरिक शिक्षकों, अकादमी के खिलाडिय़ों व प्रशिक्षक राकेश विश्नोई ने सहयोग किया।

IMAGE CREDIT: patrika