गौरतलब है कि गत कई दिनों से पोकरण-जैसलमेर मार्ग पर जगह-जगह सडक़ को चौड़ा करने व पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते सडक़ के पास क"ाा बाईपास मार्ग बनाया गया है। यहां से वाहनों को बाईपास निकाला जा रहा है। यहां सडक़ों पर जगह-जगह निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए है। जबकि कई जगहों पर सडक़ें क्षतिग्रस्त पड़ी है। कुछ जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर संकेतक बोर्ड भी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को रात्रि के समय यहां चल रहे कार्य की जानकारी नहीं हो पाती है। चाचा गांव के पास भी ऐसा ही एक पुलिया निर्माण चल रहा है। यहां सडक़ पर एक गहरा गड्ढ़ा हो गया है। कार में सवार सभी युवक मार्ग व यहां चल रहे निर्माण कार्य से अनजान होने के कारण जैसे ही कार गड्ढ़े के पास पहुंची, कार चालक ने तत्काल गड्ढ़े से बचाने के लिए कार को जैसे ही मोड़ा, सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर घायल हो गए।