
इंदिरा इंडोर स्टेडियम में नए नलकूप निर्माण कार्य का आगाज
जैसलमेर. नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला के निर्देशन में विकास कार्यों का संचालन किया जा रहा है। रविवार को नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, उपसभापति खींव सिंह व पार्षदों की उपस्थिति में इंदिरा इंडोर स्टेडियम, जैसलमेर जलापूर्ति व्यवस्था को देखते हुए स्टेडियम परिसर में नए नलकूप निर्माण कार्य का विधिवत पूजा कर आगाज किया गया है। नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने बताया कि नगरपरिषद की ओर से शहर के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिले के तमान खिलाडिय़ों के लिए विभिन्न सुविधाओं के लिए नगरपरिषद निरंतर प्रयासरत है। विकास की इस कड़ी में इंदिरा इंडोर स्टेडियम परिसर में नए नलकूप स्थापित करने का कार्य करवाया जा रहा है।
शहर के एक मात्र इंडोर स्टेडियम में हर वर्ष कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिस दौरान राजस्थान ही नही राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी यहां हिस्सा लेने पहुंचते है। इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम में विभिन्न नवाचारों के साथ कई विकास कार्य करवाए जा रहे है। जलापूर्ति व्यवस्था को देखते हुए उक्त स्थान पर जलकूप लगाने से स्टेडियम में पानी की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही सभापति कल्ला ने बताया कि इंडोर स्टेडियम की पुरानी क्षतिग्रस्त पड़ी सीमेंटेड शीटों की छत के स्थान पर को नई जिंक कोटेड शीटें लगाया गई। पूर्व में जहां बारिश के समय छत टपकती थी और खेल को रोकना पड़ता था उक्त कार्य से इस समस्या का समाधान होगा। इसी के साथ इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से प्रसिद्ध स्टेडियम के मध्य विशाल पार्क, जिसमे विश्व प्रसिद्ध आयरन लेडी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अष्टधातु की नवीन प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही अब तक इंडोर स्टेडियम में आवसीय क्वाटर की कमी थी, जिसके निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। इंदिरा इंडोर स्टेडियम में विकास कार्यों की अनूठी सौगातों के लिए जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने सभापति कल्ला व नगरपरिषद परिवार का आभार जताया।
इस बीच उपसभापति खींवसिंह, पूर्व सभापति अशोक तंवर, विकास कुमार व्यास, पूर्व पार्षद मेघराजसिंह बारू, पार्षद पारस गर्ग, प्रकाश पंवार, चंदनाराम, डॉ. गोर्वधन भील, अनिल भार्गव, आनंदसिंह देवड़ा, मनीष व्यास, रिड़मलसिंह, पुखराज माली व खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई भी उपस्थित रहे।
Published on:
28 Feb 2022 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
