5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे तो 38 लाख के वाहन बन जाएंगे कबाड़ !

-घर-घर कचरा संग्रहण के लिए खरीदी गई हैं टैक्सियां और कंटेनर, नहीं हो रहा इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 1 Sep 2016, 9:57 PM IST

nagar parishad jaisalmer

nagar parishad jaisalmer

जैसलमेर. जैसलमेर शहर की सफाई व्यवस्था स्थानीय नगरपरिषद के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है तथा नगर में जगह-जगह कूड़ा-करकट के ढेर इस पर्यटन नगरी की छवि को दागदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरी ओर परिषद की ओर से कचरा परिवहन के लिए करीब ३८ लाख रुपए खर्च कर खरीदी गई टैक्सियों और कंटेनर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इससे यह सवाल उठ खड़ा हो रहा है कि क्या परिषद प्रशासन इन नए वाहनों को कबाड़ बनाना चाहता है? जबकि वाहनों की खरीद हुए करीब एक माह का समय व्यतीत हो चुका है। जानकारी के अनुसार जैसलमेर नगरपरिषद की ओर से घर-घर से कचरा संग्रहण तथा कचरा परिवहन के लिए १० नईटैक्सियां, कंटेनर और दो बड़े आकार के वाहन खरीदे गए। जिन पर सरकार की तरफ से निर्धारित राशि के अनुसार करीब ३८ लाख रुपए खर्च किए गए। इन दिनों ये सभी संसाधन परिषद के भंडार स्थल पर खुले आकाश तले रखे हुए हैं। इन वाहनों के परिवहन विभाग से रजिस्टे्रशन का कार्य भी हो चुका है तथा वाहन चलाने के लिए सफाईकर्मियों में से ही चालकों की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके बावजूद परिषद प्रशासन वाहनों को काम में लेने से न जाने क्यों अब तक कतरा रहा है?

पटरी से उतरी है व्यवस्था

पर्यटन नगरी जैसलमेर की साफ-सफाई व्यवस्था पिछले लम्बे अर्से से डगमगाई हुई अवस्था में है।इसका बड़ा कारण समय पर घर-घर से कचरा संग्रहण और गलियों-मोहल्लों में बुहारी के बाद एकत्रित कचरा का परिवहन नहीं किया जाना है। अब नई टैक्सियां व अन्य साधन आ जाने के बावजूद उन्हें उपयोग में नहीं लिए जाने से सफाई व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन वाहनों का क्रय किया है। टैक्सियों का उपयोग नहीं होने से जैसलमेर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों में नगर की विपरीत छवि बन रही है।दूसरी ओर प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की क्रियान्विती अधर में है।

उपयोग में लिए जाएं साधन

नगरपरिषद की ओर से कचरा परिवहन के लिए क्रय की गई टैक्सियों को जल्द से जल्द उपयोग में लाया जाना चाहिए। इससे नगर की सफाईव्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी।

-आनंद व्यास, नेता प्रतिपक्ष, नगरपरिषद जैसलमेर

शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए वाहन मंगवाएं गए हैं। इनके उपयोग से सफाई व्यवस्था में सहयोग मिलेगा। व्यवस्था सुचारू करने के लिए समय लग रहा है और जल्द ही इसका उपयोग हो सकेगा।

- कविता खत्री, नगरपरिषद सभापति, जैसलमेर