
हैदराबाद के मौलाना सैय्यद अयूब का वीडियो वायरल
UP News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक सैय्यद अयूब का वीडियो। इस वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधी चुनौती दी है। वीडियो तेजी से फैल रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
सैय्यद अयूब ने कहा है कि यूपी के मुसलमानों को सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सीएम योगी को चुनौती देते हुए कहा कि लकिसी में हिम्मत है तो रोककर दिखाएं। उन्होंने कहा कि योगी की हिम्मत हो तो इस ईद पर मुसलमानों को सड़क पर नमाज पढ़ने से रोककर दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार मुसलमानों के धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रही है। सड़कों पर होली मनाना ठीक लगता है, तो नमाज पर क्यों रोक? उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और कहा कि मुसलमान इन धमकियों से नहीं डरेंगे।
सैय्यद अयूब ने आगे कहा कि अगर ईद की नमाज के लिए मस्जिद में जगह नहीं हुई, तो लोग सड़क पर आकर नमाज पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि संभल नहीं, पूरे हिंदुस्तान में सड़क पर नमाज अदा होगी। उन्होंने चुनौती दी कि किसी की मां-जनी है तो रोककर दिखाए। अगर नमाज पढ़ेंगे तो केस बुक करेंगे, जेल में डालेंगे-ये धमकियां दूसरों को देना। मुसलमान इनसे नहीं डरते। इंशाल्लाह बड़ी तादाद में नमाज पढ़ी जाएगी। यह वीडियो उन्होंने 15 मार्च को पोस्ट किया था।
सैय्यद अयूब हैदराबाद के एक मुस्लिम उपदेशक हैं। उनके सोशल मीडिया पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर धार्मिक बातें करते हैं और वीडियो बनाते हैं। इस वीडियो के बाद उनकी बातें बहुत वायरल हो गई हैं। कुछ लोग इसे समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ इसे गलत मान रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में पहले से ही सड़क पर नमाज पढ़ने का विवाद चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार कहा है कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है, तो कार्रवाई होगी। योगी ने पहले भी कहा था कि सड़क सार्वजनिक जगह है, वहां ट्रैफिक और लोगों की सुविधा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। ईद के मौके पर यह मुद्दा फिर गरमा गया है। पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं ताकि कोई कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।
Updated on:
17 Mar 2026 08:51 am
Published on:
17 Mar 2026 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
