12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 घंटे में सीएम योगी को जान से मार देंगे, ‘डायल 112’ पर आया मैसेज, राम मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी

CM Yogi Latest News Today: यूपी डायल 112 मुख्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी। सीएम योगी और राम मंदिर पर हमले के मैसेज से अयोध्या में हाई अलर्ट। जानें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

May 12, 2026

CM Yogi death threat news, Yogi Adityanath WhatsApp threat

सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी | फोटो सोर्स- IANS

CM Yogi Latest News Today: उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक अज्ञात हमलावर ने यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा 'डायल 112' के मुख्यालय पर धमकी भरा मैसेज भेजा है। इस मैसेज में न केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि राम मंदिर को भी 24 घंटे के भीतर बम से उड़ाने की खुली चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद लखनऊ से लेकर अयोध्या तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज

यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। डायल 112 मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला। मैसेज पढ़ते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मैसेज में स्पष्ट लिखा था कि अगले 24 घंटों में एक बड़ी वीवीआईपी हत्या को अंजाम दिया जाएगा और राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

धमकी मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीमें, एटीएस और सुरक्षा मुख्यालय को सूचित किया गया। इस धमकी के बाद अयोध्या और राम मंदिर परिसर की सुरक्षा घेराबंदी को और अधिक सख्त कर दिया गया है। वहीं पुलिस की साइबर टीम अब उस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है जिससे यह मैसेज आया था, ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी या राम मंदिर को निशाना बनाने की बात कही गई हो। शनिवार को भी इसी तरह का एक मैसेज आया था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है या फिर किसी की शरारत भी हो सकती है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

एसीपी ने बताया कि संदिग्ध नंबर के आधार पर कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।