
patrika photo
सांकड़ा क्षेत्र के भैंसड़ा गांव के पास गुरुवार रात एक ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। सांकड़ा पुलिस के अनुसार बोनाड़ा निवासी धीराराम (25) पुत्र दुर्गाराम मेघवाल और ओला निवासी अजयकुमार पुत्र मगाराम माली आरंग से ट्रैक्टर ट्रॉली में विद्युत पोल लेकर सांकड़ा की तरफ आ रहे थे। सोलर कंपनी के तहत आरंग से सांकड़ा तक विद्युत पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
भैंसड़ा गांव में संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर पलट गया और दोनों जने गंभीर घायल हो गए। ट्रैक्टर के साथ ही एक अन्य गाड़ी में धीराराम का भतीजा चल रहा था, जो दोनों घायलों को सांकड़ा अस्पताल लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने धीराराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय को पोकरण रैफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया।
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण अस्पताल में मोर्चरी के आगे एकत्रित हो गए। यहां उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना दिया। दोपहर में कंपनी के अधिकारियों, नायब तहसीलदार माधवसिंह रतनू, थानाधिकारी राणसिंह सोढ़ा ने समझाइश की। कंपनी की ओर से उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया और मामले की जांच शुरू की।
नाचना क्षेत्र के बोड़ाना गांव के पास लगभग 2800 बीघा सरकारी नहरी भूमि के फर्जी नामांतरण और अवैध बिक्री के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। इस प्रकरण में जांच के दौरान प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से सरकारी भूमि को निजी कंपनी को बेच दिया। इस मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है। गुरुवार को निजी सोलर कंपनी की ओर से नोख पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस टीम नाचना उपनिवेशन विभाग पहुंची और तहसील कार्यालय से संबंधित दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर ने उपनिवेशन विभाग के पटवारी भंवरलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Published on:
15 May 2026 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
