7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- पोकरण शहर के पास सडक़ हादसे में एक की हुई मौत

गुजरात से रामदेव बाबा के दर्शन करने आया था श्रद्धालु

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Accident in pokaran

कार पलटी, एक की मौत

पोकरण (जैसलमेर ) . कस्बे से फलसूण्ड जाने वाले मार्ग पर खींवज माता मंदिर से दो किमी दूर मंगलवार दोपहर एक कार पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। गौरतलब है कि कार में सवार दो गुजराती श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा आ रहे थे। इस दौरान खींवज माता मंदिर से दो किमी पहले कार का संतुलन बिगड़ जाने से वह सडक़ किनारे स्थित पदयात्री मार्ग के कर्वस्टोन पर चढ़ कर पलट गई। इससे उसमें सवार गुजरात के आनंद थानांतर्गत चिकोदरा निवासी मेहूलभाई उर्फ राजूभाई (39) पुत्र गिरीश पटेल गंभीर घायल हो गया। जबकि उसके साथ सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट लगी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच घायल को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत में उसे जोधपुर रैफर कर दिया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मुख्य आरक्षक सवाईसिंह तंवर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा कार को कब्जे में लिया। उन्होंने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजन को सूचना दी। उनके आने के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।