दरअसल, मंगलवार दोपहर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। यह हमला बैसरन घाटी में तब हुआ, जब वहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा, नेपाल और UAE के एक-एक पर्यटक तथा 2 स्थानीय लोग भी इस हमले में मारे गए।