5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

-रास्ता खुलवाने की एवज में मांगी थी राशि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 2 Sep 2016, 6:35 PM IST

Patwari caught red handed

Patwari caught red handed

रामगढ़ (जैसलमेर). रामगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए उपनिवेशन विभाग के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक पहाड़सिंह ने बताया कि परिवादी गोविन्दसिंह पुत्र परबतसिंह निवासी राघवा ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई कि रास्ता खुलवाने के लिए उपनिवेशन तहसील में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिस पर तहसीलदार ने हल्का पटवारी हरीनारायण मीणा को इसके लिए निर्देशित किया। बावजूद इसके पटवारी मौके पर नहीं गया। परिवादी पटवारी से मिला तो उसने रिश्वत की मांग की, तब परिवादी ने पटवारी को २००० रूपये दे दिए फिर भी पटवारी मौके पर नहीं गया। बाद में दो हजार की और मांग की। परिवादी की शिकायत पर एसीबी द्वारा शिकायत की गोपनीय तरीके से तस्दीक करवाने के बाद ट्रेप की कार्रवाई की।