16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगह-जगह किया पौधरोपण

जगह-जगह किया पौधरोपण

less than 1 minute read
Google source verification
जगह-जगह किया पौधरोपण

जगह-जगह किया पौधरोपण

पोकरण. क्षेत्र में पौधरोपण का कार्यक्रम लगातार जारी है। क्षेत्र के मोराणी गांव के पास स्थित कंवर आश्रम में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। संत कंवरलाल माली सैनी क्षत्रिय माली आश्रम में शुक्रवार को संत रामेश्वरगिरी रामकुटिया जोधपुर, किशनपुरी महाराज रोहतक हरियाणा, गोपालदास महाराज, मोजीराम छंगाणी, गूगर माली, चैनाराम, भंवरलाल माली, ऐश्वर्या गहलोत सहित उपस्थित लोगों ने आश्रम परिसर में 21 पौधे लगाए। स्व.नटवर छंगाणी की स्मृति में यहां लगाए गए पौधों के चारों तरफ सुरक्षा घेरे बनाए गए। साथ ही उनके संरक्षण व प्रतिदिन पानी पिलाने की जिम्मेवारी ली गई।
पोकरण (आंचलिक). ग्राम पंचायत बलाड़ के मूंढ़ों की ढाणी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हरा भरा जैसाण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। प्रधानाध्यापक सुखराम विश्रोई ने बताया कि बलाड़ सरपंच धन्नाराम मूंढ़ की अध्यक्षता, समाजसेवी सोहन जाट, लीलाधर, सुखाराम सऊनगर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 29 पौधे लगाए गए। भामाशाह सोहन मूढ़ की ओर से पौधे उपलब्ध करवाए गए। ग्रामीणों ने दो-दो पौधे गोद लेकर प्रतिदिन पानी पिलाने व संरक्षण करने की जिम्मेवारी ली। इस मौके पर आईदानराम कस्वा, राजेन्द्र मूंढ़, रामचंद्र मूंढ़, श्यामलाल विश्रोई, नाथूराम, चंद्रपाल, कमलेश मूंढ़, पुखराज, मोतीराम, सुरेशकुमार, सुनीलकुमार, नरपत मूंढ़ सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।