17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER CRIME- युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने इन युवकों को लिया हिरासत में, फिर हुआ पोस्टमार्टम

युवकों को हिरासत में लेने के बाद हुआ युवक का पोस्टमार्टम-पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया
less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

युवक की फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला....
-परिजनों को आरोप - मारपीट करने से युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ा
मोहनगढ़(जैसलमेर). कस्बे में बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का पोस्टमार्टम गुरुवार को जैसलमेर से पहुंची मेडिकल बोर्ड की टीम ने किया। मोहनगढ़ के चिकित्सालय में चिकित्सकों के नहीं होने के चलते बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। वहीं परिजनों द्वारा युवक मदा राम के साथ सोमवार रात्रि हुई मारपीट की वजह से मानसिक संतुलन बिगडऩे की बात कही। इस वजह से युवक ने आत्महत्या की थी। इसको लेकर परिजनों व ग्रामीणों की ओर से मारपीट करने के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। युवकों को हिरासत में लेने के बाद परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। सुबह ग्यारह बजे के करीब जैसलमेर से पहुंची मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मोहनगढ़ थानाधिकारी महेंद्र सिंह खीची व उपनिरीक्षक शंकर लाल मय जाब्ते के मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए लाश परिजनों को सुपुर्द कर दी गई।