5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्वार्टर फाइनल में पहुंची राजस्थान टीम

33वीं राष्ट्रीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में मेजबान राजस्थान की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

shantiprakash gour

•

Updated: 4 Sep 2016, 9:29 PM IST

33th hend ball

33th hend ball

जैसलमेर. स्व. चौखाराम धणदै स्मृति सेवा संस्थान जैसलमेर के तत्ववाधान में आयोजित की जा रही 33वीं राष्ट्रीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में मेजबान राजस्थान की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार स्वर्णनगरी जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में चार पुलों की टीमों के बीच खेले गए लीग मैच पूर्ण हो गए। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मेजबान राजस्थान के अलावा पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार प्रात:कालीन सत्र में खेले जाएंगे।

रविवार प्रात:कालीन सत्र में खेले गए मैचों में चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 5 के मुकाबले 13, मेजबान राजस्थान ने बिहार को 12 के मुकाबले 25, आसाम ने आन्धाप्रदेष को 17 के मुकाबले 33, पंजाब ने मुम्बई एचए को 11के मुकाबले 17, छत्तीषगढ़ ने पष्चिमी बंगाल को 5 के मुकाबले 13, गुजरात ने कर्नाटका को 4 के मुकाबले 36, उत्तरप्रदेष ने मणिपुर से वोकअवर, मेजबान राजस्थान ने उड़ीसा 4 के मुकाबले 27, तेलागांना ने मध्यप्रदेष को 2 के मुकाबले 3 गोल कर अपने-अपने लीग मैच जीते। इससे पूर्व शनिवार को सांयकालीन सत्र में खेले गए मैचों में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 1 के मुकाबले 21, बिहार ने मध्यप्रदेश को 2 के मुकाबले 13, केरला ने उत्तरप्रदेश को 6 के मुकाबले 10, दिल्ली ने पंजाब को 10 के मुकाबले 14 छतीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3 के मुकाबले 9, गुजरात ने तेलागंाना को 1 के मुकाबला 11, साई ने आसाम को 9 के मुकाबले 19, हिमाचल प्रदेश व पाण्डीचेरी के बीच हिमाचल प्रदेश ने वॉक ओवर पाया। चण्डीगढ़ ने उत्तराखण्ड को 1 के मुकाबले 11, कर्नाटका ने उड़ीसा को 5 के मुकाबले 10 तथा केरला व दिल्ली की टीमों ने प्रतियोगिता में वॉक ओवर पाकर अपने-अपने लीग मैच जीते। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को प्रात:कालीन सत्र में पूनम स्टेडियम के प्रागंण में खेले जाएंगे, जिसमें हरियाणा व बिहार तथा दूसरा क्वाटर फाइनल दिल्ली व केरला के बीच प्रात: साढ़े छह बजे, साई व तमिलनाडु के बीच तथा मेजबान राजस्थान व छत्तीसगढ़ के मध्य सुबह साढ़े सात बजे खेला जाएगा।