कोई भी व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति प्राप्त किये लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर, ध्वनि प्रसारक यन्त्रों का उपयोग नहीं कर सकेगा। यह आदेश अगले 2 महीने तक जारी रहेगा। ग्राम बासनपीर जूनी की सीमा के भीतर व्यक्ति अपने पास विस्फोटक पदार्थ और किसी भी तरह का हथियार सार्वजनिक स्थलों पर लेकर नहीं घूम सकेगा। आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।