2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- शिक्षा की अलख जगाने के लिए हुआ कुछ ऐसा कि…

विद्यालयों ने निकाली रैलियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 4 May 2018, 4:35 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

पोकरण(जैसलमेर). स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को एक रैली निकालकर जनजागरण किया गया। प्रधानाचार्या मंजूलता नवल ने बताया कि छात्राओं की एक रैली निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने प्रवेशोत्सव की जानकारी दी। इसके अलावा शिक्षकों ने नामांकन बढाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया।


लाठी. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से गुरुवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य पूराराम सैन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालयों में दिए जा रहे शिक्षण, सरकार की ओर से संचालित शिक्षण योजनाओं के बारे में जानकारी दी।