
Patrika news
समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद शुरू
फतेहगढ़ . उपखंड मुख्यालय स्थित पंचायत घर प्रांगण में शुक्रवार को राजफैड समर्थन मूल्य सरसों व चना खरीद केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र प्रभारी गणपतकरण चारण ने बताया कि विधायक छोटूसिंह भाटी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यहां सहकारी समिति की ओर से सरकारी समर्थन मूल्य पर सरसो व चना खरीद शुरू की गई। इसमें सरसों प्रति क्विंटल 4 हजार व चना प्रति क्विंटल 4 हजार 4 सौ रुपए से खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रति गिरदावरी 40 क्विंटल सरसों व 40 क्विंटल चने की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान ई-मित्र पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इस अवसर शम्भूदान देथा, नरेंद्रकुमार सोलंकी, सवाईसिंह भैलाणी, रामसिंह, राकेश विश्नोई, राजेन्द्रसिंह आदि उपस्थित थे।
Published on:
14 Apr 2018 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
