25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer- क्रिसमस पर पहियो पर स्वर्ण नगरी पहुंचा स्पेशल शाही महल, ऐसे बिछाए पलक पांवड़े!

- 73 यात्रियों के साथ जैसलमेर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील का हुआ स्वागत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 24 Dec 2017, 7:09 PM IST

jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर . राजधानी दिल्ली से रवाना होकर क्रिसमस से एक दिन पहले 73 यात्रियो को लेकर शाही महल रविवार को सुबह स्वर्ण नगरी पहुंचा, तो पर्यटन व्यवसायियों ने इन यात्रियो का स्वागत राजसी अंदाज में करते हुए क्रिसमस की बधाई दी, तो खास मेहमान बनकर आए सैलानियों ने भी उनके अभिवादन का शुक्रिया करते हुए इसी अंदाज में बधाई रिर्टन की। शाही शहनाई के साथ खास मेहमानों का अभिवादन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया। इस दौरान सभी मेहमानों के परम्परागत रुप से तिलक लगाकर व पुष्प माला पहनाकर जैसलमेर पहुंचने पर स्वागत हुआ। स्टेशन पर मखमली कालीन बिछाए गए और बाहर सजे-धजे ऊंट भी उनके स्वागत में खड़े रहे।

IMAGE CREDIT: patrika

गौरतलब है कि गत बुधवार को राजस्थान के भ्रमण पर रवाना हुई रजवाड़ी ट्रेन को इस बार क्रिसमिश स्पेशल के तौर पर चलाया गया और हर भ्रमण स्थल पर विशेष समारोह आयोजित कर यीशू के जन्मोत्सव को मनाया गया। इस मौके पर ट्रेन में शांताक्लोज की ओर से उपहार बांटे गए, वहीं यात्रियों ने भी इस विशेष पैकेज का जमकर लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि शाही ट्रेन में राजा महाराजाओं की ठाठ का अहसास करवाने वाले कोच लगाए गए है। जिसमें वातानुकूलित व्यवस्थाओं के साथ स्पेशल रेस्तरा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को शाही सफर का लुत्फ उठा रहे है।

IMAGE CREDIT: patrika

उल्लास से मनाया क्रिसमस
पैलेस ऑन व्हील में जैसलमेर भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने यहां शाही अंदाज में क्रिसमस का पर्व मनाया। उन्होंने मखमली धोरों के बीच शाम को क्रिसमस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा यहां की होटल्स में भी विशेष बंदोबस्त कर कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें शाही सैलानियों की आवाभगत के खास बंदोबस्त किए गए।
बच्चों के साथ पहुंचे यात्री
क्रिसमस स्पेशल शाही ट्रेन में में कपल्स के साथ कईं यात्री अपने बच्चों के साथ यात्रा पर आए। जिससे इस बार शाही ट्रेन बच्चों की मस्ती से सराबोर रही। ट्रेन में सफर के दौरान पर्व की मस्ती चलती रही और वे इस मस्ती में झूमते नजर आए।

IMAGE CREDIT: patrika

शांता क्लाज ने बांटे उपहार
पीओडब्ल्यु में सफर कर रहे यात्रियो को रात्रि में यहां से रवाना होते समय शांता क्लाज ने स्वर्णनगरी की याद के उपहार बांटे और फिर से स्वर्णनगरी भ्रमण पर आने का संदेश दिया। शांता क्लाज से उपहार पाकर शाही यात्रियों के चेहरे पर खुशी छा गई और उन्होंने शांता क्लाज के साथ नृत्य कर उनका शुक्रिया किया।

स्पेशल ट्रेन में मनाया क्रिसमस
पैलेस ऑन व्हील क्रिसमस से एक दिन पहले स्वर्ण नगरी पहुंची है। ऐसे में पूर्व संध्या पर यहां विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शाही मेहमानों के साथ क्रिसमश का पर्व मनाया गया। रात को भी ट्रेन में क्रिसमस का उल्लास छाया रहा। यात्रियों को इस स्पेशल पैकेज का पूरा लुत्फ मिले इसके सभी बंदोबस्त किए गए।
- प्रदीप बोहरा जनरल मैनेजर पैलेस ऑन व्हील

IMAGE CREDIT: patrika