22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer- प्रधानमंत्री की यह योजना जैसलमेर में हो रही फैल, लापरवाही से हो रहा यह हश्र

गत वर्ष 8 फीसदी तो इस बार नहीं कोई खबर!-31 तक होगा फसल बीमा, योजना को लेकर असमंजस में किसान

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. फसल का पूरा दमा व खराबे की स्थिति में मुआवजा दिलाने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री योजना को लेकर सरहदी जैसलमेर जिले के किसान असमंजस में है। जानकारों के अनुसार रबी सीजन शुरू हुए तीन महीने बीत चुके हैं, बुवाई पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक बीमा नहीं किया गया। अब एक सप्ताह पहले बीमा करवाने की अंतिम तिथि घोषित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए है। आंकड़ों के अनुसार रबी के कुल 88 हजार केसीसी धारक किसान है, लेकिन इनमें से गत साल महज सात हजार किसानों का ही बीमा किया जा सका है। अभी जिले के कितने किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा किया गया है, इसके आंकड़े विभागों के पास नहीं है, जबकि अंतिम तिथि को महज सात दिन का समय ही शेष है।
...तो होगा बड़ा नुकसान
विशेषज्ञों के अनुसार इस साल रबी फसल के लिए अब तक का मौसम तंत्र अनुकूल नहीं है। ऐसे में फसल बीमा योजना किसानों को नुकसान में मुआवजे की राहत दिलवा सकती है, लेकिन बीमा करने के लिए जिम्मेदारों की यह योजना किसानों तक नहीं पहुंच रही।
यह है बीमा योजना
-योजना में निर्धारित कुल प्रीमियम राशि में से किसानों को रबी मे 1.5 प्रतिशत व बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम राशि सम्बधित बैंक शाखाओं मे जमा करवाकर फसल बीमा करवा सकेंगे।
-इसके बाद संस्थाओं की ओर से पूर्ण प्रमियम राशि बीमा कम्पनी को भिजवाई जाती है।
-जैसलमेर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं, चना, सरसों, जीरा, ईसबगोल की फसलों का बीमा किया जाना है।

IMAGE CREDIT: patrika

यह मिलेगा लाभ
- बीमा कम्पनी की ओर से देय दावा भुगतान का कृषकों के खातों मे समायोजन ऐसे किया जाएगा।
-फसल पैदावार के आधार पर व्यापक क्षति- केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के प्रीमियम अनुदान प्राप्त होने के बाद अधिकतम 21 दिन में बीमा कम्पनी की ओर से क्लेम राशि का हस्तांतरण कृषकों के खातों मे किया जाएगा।
-फसल की अवधि मे नुकसान होने पर केन्द्र व राज्य सरकार की ओर प्रीमियम अंश प्राप्त होने के कि स्थिति मे राज्य सरकार आपदा क्षेत्र घोषित किए जाने से संबंधित अधिसूचना जारी होने के 30 दिन के भीतर मुआवजा देगी।
- बुवाई नही हो पाने की स्थिति में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से प्रीमियम अंश प्राप्त होने पर प्रभावित क्षेत्र घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी होने के 30 दिन में भुगतान किया जाएगा।

यह है प्रीमियम राशि
फसल राशि कृषक राज्य केन्द्र कुल
गेहूं 17470 262 426.50 426.50 1115
सरसों 21065 316 888 888 2092
चना 23262 349 1520 1520 3040
जीरा 52000 2600 6224.50 6224.50 15049
ईसब 29250 1463 2104.50 2104.50 5676

योजना का लाभ लें किसान
किसान संबंधित बैंकों व कॉमन सर्विस सेन्टर पर सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे। बीमा करने का कार्य बैंक व सहकारी समितियां कर रही है, उनसे इस सबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
- राधेश्याम नारवाल उपनिदेषक कृषि (विस्तार),
जिला परिषद् जैसलमेर

31 के बाद आएंगे आंकड़े
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी का बीमा किया जा रहा है। आगामी 31 दिसंबर तक बीमा करने के बाद आंकड़े उनके पास आएंगे। वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भी अभी तक नहीं मिली है।
-आरके भंवरायत, लीड बैंक अधिकारी, जैसलमेर