8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की सीमाएं मजबूत, परिवारतंत्र की परंपरा को करें समाप्त : प्रतापपुरी

पोकरण क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रही थी, उस समय सीमांत जिले का निवासी शकूरखां दुश्मन देश को सूचनाएं भेज रहा था।

2 min read
Google source verification

पोकरण क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रही थी, उस समय सीमांत जिले का निवासी शकूरखां दुश्मन देश को सूचनाएं भेज रहा था। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर निवास कर रहे लोगों ने हर बार राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है। राष्ट्र से बड़ी भक्ति नहीं होती है। जबकि पोकरण के पूर्व विधायक शाले मोहम्मद का निजी सहायक रहा शकूरखां जासूस निकला। उन्होंने कहा कि कथित सीमा के सुल्तान व उनके परिवार ने ऐसे लोगों की शरण दी है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आइपीएस पंकज चौधरी को यदि उस समय सही जांच करने देते तो ऐसे जासूस व गद्धार नहीं पनपते। उन्होंने ग्रामदानी योजना में भी पूर्व विधायक व मंत्री के परिवार के हावी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को लाभ नहीं पहुंचाया जा रहा है।

नहीं चलाएं परिवारतंत्र, सेवक बनकर करें कार्य

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा परिवारतंत्र हावी रहा है। ऊपर से लेकर सरहदी जिले तक। उन्होंने कहा कि अब पंचायत चुनाव होने है। कांग्रेस में जिले का एक ही परिवार निर्णय करेगा। जिससे प्रतिभाएं आगे नहीं आ पाती है। यह परिवार अन्य लोगों को आगे नहीं बढऩे देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह से राजतंत्र चलता था, उसी प्रकार कांग्रेस में परिवारतंत्र चल रहा है, जो ठीक नहीं है। अब परिवारतंत्र को राम-राम कहने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सेवक बनकर कार्य करने की जरूरत है। जबकि जिले की कांग्रेस में एक ही परिवार के सभी भाई राजतंत्र की तरह कार्य कर रहे है और सभी भाइयों की भूमिका भी संदिग्ध है।

विकास नहीं रुकता, बिना भेदभाव करेंगे कार्य

क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि विकास के कार्य कभी रुकते नहीं है और कभी पूरे नहीं होते है। उन्होंने कहा कि वे हर समय प्रयासरत है कि आमजन की समस्याओं का समाधान हो और क्षेत्र का विकास हो। जिसके लिए वे हर समय प्रयास कर रहे है।