जैसलमेर

जैसलमेर में 31 डिग्री तापमान पार, न्यूनतम भी 18 डिग्री पहुंचा

जैसलमेर में अधिकतम तापमान तेजी से चढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 18.8 डिग्री को पार कर गया है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2025

जैसलमेर में अधिकतम तापमान तेजी से चढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 18.8 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर की धूप अब इतनी तीखी हो गई है कि लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। बाजारों में हल्के कपड़ों की मांग बढ़ रही है, और सर्दी के कपड़े पूरी तरह अलमारी में बंद हो चुके हैं।अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्री के पार बना हुआ है, जबकि न्यूनतम भी तेजी से ऊपर जा रहा है।फरवरी में ही पडऩे लगी गर्मी!
गत पांच दिन में पारे की चाल तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।

15 फरवरी: अधिकतम 31.2 , न्यूनतम 18.8

14 फरवरी: अधिकतम 32.8 , न्यूनतम 15.3

13 फरवरी: अधिकतम 31.2 , न्यूनतम 12.6

12 फरवरी: अधिकतम 29.4 , न्यूनतम 12.6

11 फरवरी: अधिकतम 29.5 डिग्री , न्यूनतम 14.2 डिग्री

गर्मी का बढ़ता असर

गुरुवार दोपहर को जैसलमेर के मुख्य बाजारों में चहल-पहल कम नजर आई। लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते दिखे। सोनार दुर्ग के बाहर पर्यटकों की भीड़ सुबह के मुकाबले दोपहर में छंट गई। दुकानदार भी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों की हवा में बैठे नजर आए।

स्थानीय व्यापारी रमेश कुमार बताते हैं कि अब दोपहर में ग्राहक कम ही आते हैं, लोग सुबह या शाम को खरीदारी करने आते हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जैसलमेर में तापमान अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान जल्द ही 33डिग्री तक पहुंच सकता है। यदि यही रुझान जारी रहा तो फरवरी के अंत तक गर्मी पूरी तरह हावी हो जाएगी।

Published on:
15 Feb 2025 10:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर