जैसलमेर

जैसलमेर में दो दिन से 42 डिग्री के पार पारा, रात में भी नहीं मिल रही राहत

रेगिस्तान में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
May 13, 2025

रेगिस्तान में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों से जैसलमेर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जबकि रात के समय भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से नीचे नहीं उतर रहा। मौसम की यह तपिश लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी परेशान कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42. 7 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को पारा 42.1 डिग्री तक जा पहुंचा था, जबकि रात में भी 26.8 डिग्री की गर्माहट बनी रही। भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं। रात्रिकालीन तापमान अधिक होने के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है।

सडक़ें सूनी, छायादार स्थानों पर बढ़ी भीड़

दोपहर के समय शहर की सडक़ें सुनसान दिखाई देती हैं। चौपाटी, पार्क और दुकानों के बाहर लगे छायादार स्थानों पर लोग राहत ढूंढते दिखते हैं। व्यापारी सुबह और शाम के समय पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। स्थानीय संस्थाओं ने गर्मी की शुरुआत के साथ ही परिंडे लगाने और जल सेवा की व्यवस्था शुरू कर दी है। कई जगहों पर राहगीरों के लिए मटकों में ठंडा पानी रखा जा रहा है।

Published on:
13 May 2025 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर