
ignp jsm
मोहनगढ़. नहर में डूबने से विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता नीतू रानी पत्नी लीलाधर निवासी एक बीडब्ल्यूएम 12 एसबीएस ने मंगलवार रात्रि नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी, जिसका शव नहर से निकालने के बाद पुलिस ने मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मोर्चरी में रखवाया गया था। बुधवार देर रात्रि महिला के परिजनों के पहुंचने के बाद गुरूवार को अपराह्न चार बजे के बाद उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर की देखरेख में मेडिकल बोर्ड की ओर से मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ.केआर पंवार व डॉ.धर्मपाल सिंह चौधरी की मेडिकल टीम की ओर से पोस्टर्माटम करवाया गया। मृतका के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। महिला के विवाह को अभी तक सात वर्ष नहीं होने के कारण उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा की देखरेख मे मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मोहनगढ़ पुलिस थाना प्रभारी शंकरलाल भी उपस्थित रहे। पोस्टमार्टम करने के बाद महिला का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया गया।
Published on:
06 Jul 2017 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
