
मानसून से पहले की पहली तेज बरसात से जैसलमेर मुख्यालय के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ के कटाव से लेकर छोटा पुलिया व सडक़ बहने के मंजर सामने आए। इसी तरह से शहर में जगह-जगह पानी भर गया। उधर देर रात बरसाती नदी के चलने से चूंधी गणेश मंदिर में उफान देखा गया और गणेश प्रतिमा सहित लगभग मंदिर डूब गया। थोड़ी देर में जब पानी आगे निकला तो सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो गया। गुरुवार शाम को तेज बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 68 पर यातायात 3 घंटे तक प्रभावित हुआ। जिसमें एक कार पानी के अत्यधिक बहाव के कारण पलट गई। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक बाहर निकल गया। इसी तरह से 3-4 मोटरसाइकिल भी पानी के बहाव में पलट गई। संयोगवश किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इनमें से एक बाइक पर तो 2 बच्चों सहित 4 जने बैठे थे। पानी में नियंत्रण नहीं रहने से वह पलट गई। पास खड़े डाबला निवासी शम्भूसिंह झाला व उगमसिंह झाला सहित अन्य युवाओं ने उन्हें तुरन्त बाहर निकाला। जाम लगने के काफी अर्सा बाद पुलिस थाना सदर का जाब्ता मौके पर पहुंचा और यातायात सुचारू करवाया।
कई फीट तक पानी चलने पर राजमार्ग के पास एक पीवीसी पाइप फैक्ट्री के पास रखे कई सारे पीवीसी पाइप व रोल भी पानी में काफी दूर बह गए। राजमार्ग के पटरे भी बिखर गए व डामर भी काफी जगह टूट गया। सडक़ के पास गहरे गढ्ढे बन गए। डाबला में पानी काफी देर तक घरों के पास बहता रहा। उधर कुलधरा के पास बरसाती काक नदी पर बनाया गया छोटा पुल और सडक़ के बह जाने के फोटो सोशल मीडिया पर खासे वायरल हुए हैं। जैसलमेर के आसपास के गांवों में खेतों व खड़ीनों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।
शहर में गुरुवार शाम की झमाझम बारिश में बाड़मेर-जोधपुर लिंक रोड़ पर अवस्थित करीब 50 घरों की करणी बस्ती में पानी भर गया। सूचना मिलने पर नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह के नेतृत्व में परिषद की टीम ने जेसीबी मशीनों से सडक़ को तोडकऱ पानी की निकासी की। बताया जाता कि यहां पानी डाबला के पास से होते हुए घुसा और लोगों में हडक़ंप मच गया।
Published on:
28 Jun 2024 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
