नहीं हुई निकासी, घरों के आगे जमा हुआ पानी
लाठी. क्षेत्र के चाचा गांव में रविवार को हुई बारिश ने सडक़ व पुलिया निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी। गौरतलब है कि चाचा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 के नवीनीकरण व विस्तार के दौरान विद्यालय के पास पुलिए का निर्माण करवाया गया है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी हो सके। रविवार को हुई बारिश के दौरान इस पुलिया से पानी की निकासी नहीं हो पाई तथा पानी घरों के आगे जमा हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी हुई। (नि.सं.)