1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiffany Trump in jaisalmer: मरुप्रदेश की लोक संस्कृति और आतिथ्य से प्रभावित हुईं टिफनी ट्रम्प

स्वर्णनगरी प्रवास के दौरान उन्होंने शहर की सांस्कृतिक विशेषताओं का करीब से अनुभव किया तथा यात्रा से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। गौरतलब है कि रविवार को जैसलमेर पहुंचीं टिफनी ट्रम्प ने ऐतिहासिक सोनार किले का भ्रमण किया था।

2 min read
Google source verification
tiffany trum in jaisalmer

जैसलमेर. टिफनी ट्रंप ने सम मार्ग स्थित होटल में खिंचवाए फोटो।

Tiffany Trump in jaisalmer अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प जैसलमेर की ऐतिहासिक विरासत, कलात्मक स्थापत्य और पारंपरिक मेहमाननवाजी से प्रभावित नजर आईं। स्वर्णनगरी प्रवास के दौरान उन्होंने शहर की सांस्कृतिक विशेषताओं का करीब से अनुभव किया तथा यात्रा से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। गौरतलब है कि रविवार को जैसलमेर पहुंचीं टिफनी ट्रम्प ने ऐतिहासिक सोनार किले का भ्रमण किया था। यहां सम मार्ग स्थित लग्जरी होटल में ठहराव कर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से रु-ब-रु हुई।

राजस्थानी लोकनृत्य, सूफी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उठाया लुत्फ

सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे टिफनी ट्रम्प और उनके पति माइकल बोलोस विशेष चार्टर विमान से गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुए। टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनार दुर्ग, होटल परिसर और जैसलमेर प्रवास से जुड़ी अनेक तस्वीरें एवं वीडियो साझा किए। उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी स्वागत समारोह की झलक भी दिखाई, जिसमें लोक कलाकारों ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वीडियो रिकॉर्ड किए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

सोशल मीडिया पर साझा कीं यादगार झलकियां, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामनगर रवाना

जानकारी के अनुसार रविवार रात टिफनी ट्रम्प और माइकल बोलोस के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक संध्या और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थार के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोकगीतों और सूफी संगीत की प्रस्तुतियां दीं। दोनों ने कालबेलिया नृत्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का देर रात तक आनंद लिया। सांस्कृतिक संध्या के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए। टिफनी ट्रम्प की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। एयरपोर्ट से लेकर उनके प्रवास और भ्रमण स्थलों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सोमवार को उनकी रवानगी के समय एयरपोर्ट परिसर के बाहर पुलिस वाहनों का काफिला तैनात रहा तथा सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी में जुटी रहीं।

बाइक पलटने से युवक घायल, सिंहड़ा मार्ग पर हादसा

रामदेवरा कस्बे के समीप सिंहड़ा मार्ग पर बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पोकरण रेफर किया। जानकारी के अनुसार रामदेवरा से करीब दस किमी दूर सिंहड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वहां से गुजरते अयूब अली सहायक अभियंता नगरपरिषद जैसलमेर और शैतानसिंह सिंहडा रामदेवरा अस्पताल लेकर आए। घायल युवक बावड़ी कला फलोदी निवासी गणपत सिंह पुत्र चुन्नीलाल सिंह राजपुरोहित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। घटना की सूचना मिलने पर रामदेवरा थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रतापाराम बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की पूरी जानकारी ली।