15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER POKARAN NEWS पोकरण में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शन

पोकरण क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

2 min read
Google source verification
pokaran

pokaran

पोकरण भीषण गर्मी के मौसम में पोकरण उपखण्ड क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है । वही ग्रामीण इलाको को पिछले एक माह से पानी की सप्लाई नही होने से भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीणो को भारी परेशानी के साथ ही महंगे दामो में पानी खरीद प्यास बुझानी पड़ रही है । जलदाय विभाग के अधिकरियो द्वारा ग्रामीणों की फरियाद नही सुने जाने पर ओढाणिया गाव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा व जलदाय विभाग के आगे प्रदर्शन कर पेजल समस्या समाधान की मांग की । ग्रामीण सोमवार को सुबह ओढाणिया से पोकरण स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव कर जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की व समस्या समाधान की मांग को लेकर अधिकरियो को कार्यालय बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद एक भी अधिकारी कार्यालय नही पहुचा जिससे ग्रामीणों का ओर गुस्सा बढ़ गया। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की।

पोकरण. भीषण गर्मी के मौसम में क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट के चलते आमजन का बेहाल हो रहा है। अब लोगों का गुस्सा भी फूटने लगा है। सोमवार को ओढाणिया व कालीमगरी से आए ग्रामीणों ने जलदाय विभाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की। ओढाणिया से उपसरपंच प्रद्युम्न रतनू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को सुबह जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष जताया। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया तथा मटकियां भी फोड़ी। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को एकज्ञापन सुपुर्द कर ओढाणिया में व्याप्त पेयजल संकट से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि गत दो माह से जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी पानी के लिए दर-दर भटककर दम तोड़ रहे है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु करने की मांग की।
काली मगरी से पहुंची महिलाएं
क्षेत्र के कालीमगरी से बड़ी संख्या में महिलाएं सोमवार को सुबह जलदाय विभाग कार्यालय पहुंची। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए पेयजल संकट की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने गांव तक जाने वाली पाइपलाइन की जांच करवाने, लीकेज निकलवाने व जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की।