जैसलमेर

Weather reoport: राहत का दौर बीता, भीषण गर्मी व उमस ने किया बेहाल, पसीने से नहाए लोग

भीषण गर्मी व उमस ने किया बेहाल

less than 1 minute read
Jun 19, 2023
Weather reoport: राहत का दौर बीता, भीषण गर्मी व उमस ने किया बेहाल, पसीने से नहाए लोग

जैसलमेर. बिपरजॉय तूफान की आहट से सीमांत जैसलमेर में पिछले दिनों गर्मी से जो फौरी राहत मिली थी, वह अब पूरी तरह से बीते दिन की बात हो गई है। सोमवार को दिनभर उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। सुबह से आकाश में हल्के बादल छाए हुए थे लेकिन 9 बजे के बाद से धूप पूरी तरह से खिल गई। उमस भरे माहौल में स्वर्णनगरी के बाशिंदे खूब परेशान हुए। दोपहर से लेकर शाम तक बाजारों से लेकर दर्शनीय स्थलों तक में लगभग सन्नाटा छाया रहा। लोगों को पंखों व कूलर की हवा बिलकुल महसूस नहीं हुई और वे गर्मी से राहत पाने की जुगत लगाते रहे। शाम ढलने के बाद भी उमस से छुटकारा नहीं मिलने से बेचैनी का आलम बना हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया है जबकि बीती रात को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री तक पहुंच गया।

भीषण गर्मी व उमस ने किया बेहाल
पोकरण. क्षेत्र में भीषण गर्मी व उमस के कारण आमजन का बेहाल हो रहा है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में तेज बारिश का दौर चला। इसके बाद दो दिनों से पुन: गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। सोमवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। हालांकि सुबह 9 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम धूप छांव का हो गया, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी से भीषण गर्मी व उमस के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। देर शाम तक भी भीषण गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ था। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

Published on:
19 Jun 2023 08:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर