
जैसलमेर. जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह की अध्यक्षता में बबलियान बीओपी सीमावर्ती सीमा शक्ति दर्शन बॉर्डर ट्यूरिज्म को विकसित करने के संबंध में अब तक हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर डॉ. सिंह ने सीमा शक्ति दर्शन पर्यटन स्थल पर सीमा सुरक्षा बल एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में अब तक हुए विकास कार्यों के साथ ही अन्य गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। निर्देश दिए कि बॉर्डर ट्यूरिज्म का उद्घाटन करवाने से पूर्व जो भी कार्य अभी बकाया है, उनको तत्परता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान सीमा शक्ति दर्शन पर की जाने वाली गतिविधियों पर भी विस्तार से सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं कहा कि सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य हो इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक के दौरान सीमा शक्ति दर्शन के लिए तैयार की गई वेबसाईट पर भी विस्तार से समीक्षा की गई एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक पर्यटन को निर्देश दिए कि वे सीमा सुरक्षा बल के साथ ही पुलिस एवं सीआईडीबीआई के साथ सुरक्षा के पहलू पर विस्तार से चर्चा करें। इसके साथ ही इस संबंध में सम्बन्धित विभागों से सम्नवय स्थापित कर तत्परता से कार्यों को सम्पादित कराएं।
बैठक के दौरान सेक्टर मुख्यालय नॉर्थ सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट लोकेश शर्मा, 166 बटालियन के कमांण्डेंट कुलवंत शर्मा ने सीमा दर्शन शक्ति पर्यटन के सम्बन्ध में अब तक सुरक्षा बल द्वारा की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला प्रभारी नीति एवं उप निदेशक महिला एवं बाल विकास सुभाष विश्नोई ने बोर्डर ट्यूरिज्म को विकसित करने के लिए बबलियान सीमा चौकी पर सीमा दर्शन शक्ति के तहत अब तक करवाए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में पुलिस उप अधीक्षक प्रियंका कुमावत, सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार, कोषाधिकारी आनंद जगाणी, अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी, सूचना आविज्ञान अधिकारी नवीन माथुर, चन्द्रेश कुमार, डीओआईटी के उपनिदेशक अशोक आसेरी उपस्थित थे। सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रेश कुमार ने सीमा शक्ति दर्शन के सम्बन्ध में तैयार की गई वेबसाईट के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
Published on:
10 Mar 2022 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
