10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- रेगिस्तान के इस जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए के लिए किए जाएंगे ऐसे गजब उपाय

लिया जैसाण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विविध आयोजन
जैसलमेर. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला पर्यावरण समिति जैसलमेर एवं इको क्लब द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल सुथार पाड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समर कैम्पों में उपस्थित बच्चों, शिक्षकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में चैनपुरा विद्यालय से उप वन संरक्षक आशुतोष ओझा ने छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रभात फेरी शहर के गोपा चौक से होते हुए सुथार पाडा विद्यालय पहुंची, जहां मुख्य समारोह में सुथार पाडा व किशनघाट के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, उप वन संरक्षक इगांनप सुदीप कौर, उप वन संरक्षक वन्य जीव अशोक मेहरिया एवं बंजरंगलाल यादव उप वन सरंक्षक, विद्यालय के प्रिसींपल, शिक्षक, शिक्षिकाएं, वन विभाग का फिल्ड स्टॉफ, क्षेत्रीय वन अधिकारीगण आदि ने भागीदारी की। उप वन संरक्षक आशुतोष ओझा ने विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व में निबंध परियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिताएं रखी गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे, अलग-अलग सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

IMAGE CREDIT: patrika

छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के थीम पर प्रस्तुतियां दी। उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता संदेश, प्लास्टिक के कुप्रभावो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डाइट व्याख्याता बराईदीन सांवरा ने किया। इसी तरह राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ जैसलमेर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भागू का गांव के अभिरुचि शिविर में पर्यावरण दिवस मनाया। सिकोइडिकोन संस्था की ओर से गांव डेढ़ा में सुजलॉन फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण दिवस-2018 का आयोजन किया गया। मोहनगढ़. कस्बे में वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया और ट्री गार्ड भी लगाए गए। इसी तरह 128वीं पैदल वाहिनी(प्रा.से.) पर्यावरण राजरिफ की ओर से कमान अधिकारी कर्नल उमराव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मोहनगढ़ क्षेत्र में लगे सभी पेड़ पौधों को पानी पिलाने का कार्य किया गया। इसी प्रकार संजीवनी क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कर ओर से मांजीसा मंदिर परिसर में पौधे लगाए गए। इसी तरह लार्सन एण्ड टोब्रो(एलएंडटी) के बाड़मेर लिफ्ट पेयजल वितरण परियोजना के कार्मिकों की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। मोहनगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई।