
Patrika news
जैसलमेर में मासिक रोजगार शिविर में मिल रहा रोजगार
जैसलमेर. कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के तत्ववाधान में भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली की ओर से बैरोजगार नवयुवकों को रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से सुरक्षा जवान के पद पर भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर स्थानीय राजकीय आईटीआई जैसलमेर किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सुरभि सदावत ने बताया कि शिविर के पहले दिन 115 आशार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटीज लिमिटेड की ओर से शारीरिक परिक्षण के उपरांत 30 आशार्थियों का चयन एक माह की ट्रेनिंग के लिए किया गया। चयनित आशार्थियों को शिविर स्थल पर ही एसआईएस यहां पधारे नियोक्ता महिपालसिंह ने कॉल लेटर दिया।
शिविर का आयोजन सुबह 11 से 3 बजे तक 12 और 13 जून मंगलवार और बुधवार को भी किया जाएगा। कैम्प के अवसर पर 325 सुरक्षा गार्ड के पद के लिए चयन किया जाना है। उल्लेखनीय है कि शिविर में भाग लेने के लिए आवेदक का शिक्षित एवं शारीरिक सक्षमता आवश्यक है और आवेदक की आयु 20 से 37 वर्ष होने के साथ वह कक्षा 10 वीं शिक्षा तक पढ़ाई किये होने के साथ उसकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर, वजन 55 किलोग्राम, सीना 80 से 85 सेमी मामदण्ड पूरे करने वाले अभ्यार्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते है।
दो दिन चला शिविर
जैसलमेर में बेरोजगारों के लिए आयोजित शिविर दो दिन ओर चलेगा। शिविर में रोजगार चाहने वाले बेरोजगारों को राजगार दिया जाएगा।
मंगलवार को यहां लगेंगे राजस्व लोक अदालत शिविर
जैसलमेर. राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार शिविर 2018 अभियान के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को ग्रामपंचायत मुख्यालय नेतसी और लंवा में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी ने बताया कि 13 जून बुधवार को ग्रामपंचायत मुख्यालय खींवसर बोहा, कपूरिया और सरदारसिंह की ढांणी में राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार शिविर कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणजनों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।
Published on:
11 Jun 2018 10:30 pm
