1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिशप पर लगा नन से रेप करने का आरोप,जांच करने के लिए जालंधर के बिशप हाउस पहुंची केरल पुलिस

केरल पुलिस बिशप से पूछताछ के लिए तीन दिन पहले जालंधर पहुंची थी...

2 min read
Google source verification
file photo

file photo

(चंडीगढ): जांलंधर धर्मप्रदेश के बिशप फ्राको मुलक्कल के खिलाफ नन द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप की जांच के लिए पहुंची केरल पुलिस की टीम सोमवार दोपहर बाद बिशप हाउस में प्रवेश कर गई। केरल के वाइकाॅम के पुलिस उपअधीक्षक के सुभाष के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने जालंधर पुलिस के साथ बिशप हाउस परिसर में प्रवेश किया। इससे पहले बिशप हाउस का रोड दोनों ओर से बन्द कर दिया गया था।


केरल पुलिस बिशप से पूछताछ के लिए तीन दिन पहले जालंधर पहुंची थी। अब अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि बिशप को गिरफ्तार किया जा सकता है। बिशप के वकील मनदीप एस सचदेवा ने कहा कि अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि केरल पुलिस ने कोई नोटिस नहीं दिया है। इसलिए हमारी ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी नहीं पेश की गई। इससे पहले केरल पुलिस की टीम ने पुलिस लाईन में पादरी फादर एंटनी और जालंधर धर्मप्रदेश के जनसम्पर्क अधिकारी फादर पीटर से पूछताछ की थी। केरल पुलिस टीम ने इससे पहले मिशनरीज आॅफ जीसस नन और पूर्व नन एवं पादरियों के बयान दर्ज किए थे ।

इधर केरल के कोट्टायम चर्च रेप कांड के आरोपित पादरियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि थोडे दिनो पहले पीड़ित महिला के पति ने चर्च के पादरियों पर रेप का आरोप लगाया था । इस मामले में पुलिस ने चार माह पहले महिला से बलात्कार और छेडछाड के आरोप में पादरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई । बताया जा रहा है कि चर्च ने आरोपियों को कोर्ट में सरेंडर करने की अपील की थी जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया ।

यह भी पढे:केरल: चर्च दुष्कर्म केस में आरोपी दो पादरियों ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जालंधर

पंजाब

ट्रेंडिंग