26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: चर्च दुष्कर्म केस में आरोपी दो पादरियों ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

महिला के पति का आरोप था इन पादरियों ने चर्च में कन्फेस करने आई उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया था।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Aug 13, 2018

Kerala church rape

केरल: चर्च दुष्कर्म केस में आरोपी दो पादरियों ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कोट्टायम। केरल के कोट्टायम चर्च दुष्कर्म केस में आरोपी चार पादरियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। चर्च ने दुष्कर्म केस में आरोपी पादरियों से आत्मसमर्पण की अपील की थी। जिसके बाद दो पादरियों जेके जॉर्ज और सोनी वर्गीज ने सोमवार को थिरवल्ला जिले के एक स्थानीय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आपको बता दें कि पिछले दिनों एक महिला के पति ने इन पादरियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवक का आरोप था इन पादरियों ने चर्च में कन्फेस करने आई उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया था। जिसके इस मामले की जांच में जुट गई थी।

कांग्रेस ने साधा पीएम पर निशाना, लंदन में खालिस्तान के समर्थन में हुई रैली पर चुप क्यों मोदी?

दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

आपको बता दें कि पिछले माह पुलिस ने चार पादरियों के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। वहीं, पीड़िता ने भी पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि चर्च में जब वह कन्फेस करने गई थी तो उसके साथ पादरियों ने रेप किया और उसे ब्लैकमेल किया। वहीं, हाईकोर्ट आरोपियों में तीन पादरियों की ओर से दाखिल अंग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। इस घटना के खुलासे के बाद आरोपी चारों पादरियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जबकि इस चर्चित दुष्कर्म केस में चर्च की ओर सें भी जांच की जा रही है।

पटना शेल्टर होम प्रकरण में पप्पू यादव का बयान, लड़कियों ने की थी यौन शोषण की शिकायत

ऐसे हुआ था खुलासा

दरअसल, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक आॅडियो ने घमासान मचा दिया था। आॅडियो में महिला का पति घटना की जानकारी दे रहे हैं। आॅडियो में यह भी बताया गया कि आरोपियों में से एक पदारी ने शादी से पहले भी उसकी पत्नी का यौन शोषण किया था। जबकि शादी होने के बाद यह सिलसिल जारी रहा और उसकी पत्नी के साथ यौन दुर्व्‍यवहार किया जाता रहा।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग