
घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
Jalaun News : जालौन में एक शादी समारोह से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जब बहू की विदा हो रही थी। उसी समय अति उत्साह में आकर एक रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिससे वहां खड़े 2 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
ये है पूरा मामला
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव के रहने वाले प्रभु अहिरवार की शादी थी। बारात कदौरा मेला ग्राउंड गई थी। वहीं शादी की सभी रस्में पूरी की गई। जब शाम को बहू की विदाई हो रही थी। उसी समय नशे में धुत रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे वहां डांस कर रहे 7 साल के संतोष और 9 साल के विकास को गोली लग गई। घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
बच्चे गंभीर रूप से घायल
दोनों घायल बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पूरे मामले पर कालपी सीओ डॉ देवेंद्र पचौरी ने कहा कि फायरिंग करने वाला आरोपी फरार है। उसकी तलाश चल रही है। टीम गठित कर दी गई है। पूरे मामले पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
11 Apr 2023 05:01 am
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
