
,,
उत्तर प्रदेश के जालौन में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर एक पुजारी के खिलाफ के दर्ज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। जिससे गुस्साए पुजारी अब आमरण अनशन पर चले गए हैं। दरअसल, पुजारी ने अजान के दौरान कथित तौर पर हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उनपर ये एक्शन लिया गया है। उधर, इस मामले के बाद प्रशासन अधिकारियों और कोतवाली पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पुजारी ने किया विरोध
उधर, मंदिर के पुजारी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उचित जांच के बिना जल्दबाजी में कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, लेकिन लाउडस्पीकर का किसी भी तरह से उपयोग नहीं किया गया था। कहा कि जिला अधिकारियों और कोतवाली पुलिस ने बिना सच्चाई जाने कार्रवाई की है जिससे संत समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। किसी ने सिटी मजिस्ट्रेट को झूठी शिकायत की, जिसके बाद क्षेत्र की शांति भंग करने के लिए कार्रवाई की गई। मैं गांधी चबूतरे पर आमरण अनशन पर बैठा हूं। मैंने मुख्यमंत्री, जिला अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को पत्र भी लिखा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कही
हालांकि इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। राठौर ने कहा कि मोहल्ला तुलसी नगर निवासी पुजारी मत्स्येंद्र गोस्वामी ने 19 अप्रैल को स्टेशन रोड पर मस्जिद के सामने कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया था। ऐसे में हमें उनके खिलाफ शिकायत मिली जिसके बाद बुधवार को उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई थी।
Published on:
21 Apr 2022 01:31 pm

बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
