2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalaun News: टायर फटने से पलटी पिकअप, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

Jalaun News: पिकअप पलटने से यह दर्दनाक सड़क हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले के जैतपुर गांव के पास हुआ। इस हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Jalaun News Pickup Fell due to tire burst Four Dead

Jalaun News: जालौन में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे पिकअप का अचानक टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए।

ग्वालियर से लौट रहा था पिकअप
यह दर्दनाक सड़क हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले के जैतपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात को हुआ। जालौन के मोहल्ला तोपखाना के नाजिम कोंच चौराहे के पास बक्सा बनाने का काम करता था। शुक्रवार के दिन वह बक्से बनाने में यूज होने वाली लोहे की चादर लेने के लिए पिकअप से ग्वालियर गया था। नाजिम के साथ उसका पुत्र निहाल के अलावा मोहम्मद अली, अबूबकर, इरशाद और ड्राइवर राजू भी गए थे।


यह भी पढ़ें: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानिए आपके शहर में सस्ता है या महंगा

शुक्रवार शाम जब वे लोग ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर वापस लौट रहे थे तभी अचानक से उनकी पिकअप का टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खाई में चली गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप में आगे बैठे चालक राजू और नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीछे बैठे चार लोगों की मौत हो गई।

Story Loader