29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि 10 साल पहले उरई के रामनगर में निवासी भूपेंद्र की राकेश कोरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और दो डीबीएल बंदूकें लूट भाग गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 5 May 2016, 7:34 AM IST

arrest

arrest

जालौन.जालौन पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। पिछले 10 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि 10 साल पहले उरई के रामनगर में निवासी भूपेंद्र की राकेश कोरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और दो डीबीएल बंदूकें लूट भाग गया था। जिसकी गिरफ्तारी का पुलिस ने प्रयास किया था, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया था।

उस पर झांसी रेंज के डीआईजी ने राकेश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 10 साल फरार रहने के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राकेश को उरई रेलवे स्टेशन पर उस समय पकड़ा गया, जब वह कहीं बाहर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।