18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalaun Weather:”सावधान” हो जाइए तैयार होने वाली है बारिश

Jalaun Weather: मौसम विभाग ने आदेश जारी किया है। 29 जून से जालौन में बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jalaun Weather:

Jalaun Weather:"सावधान" हो जाइए तैयार होने वाली है बारिश

Jalaun Weather: उत्तर प्रदेश के जालौन में बिपारजॉय का असर अब खत्म हो चुका है। जिसके चलते उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है और अब जालौन वासियों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश के अंदर जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो 29 जून से जालौन में बारिश होने की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जालौन के आसपास बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। बुधवार को नमी का अधिकतम प्रतिशत 75 और न्यूनतम 58 रहा। हवा बेहद सुस्त रही। इस कारण उमस बढ़ गई। लोगों को पसीने वाली चिपचिपी गर्मी से परेशान होना पड़ा है। हवा की दिशा दक्षिण पूर्वी होने से उमस अधिक हो गई। फिलहाल शहरवासियों को जल्द ही उमस से राहत मिलने वाली है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता में अभी समय लग सकता है। लेकिन 29 जून से जालौन में तेज बारिश होने की संभावना है। यदि मानसून सामान्य गति से लगातार आगे बढ़ेगा तो प्रदेश में दो-तीन दिन के अंदर मानसून की दस्तक दे देगा।


बड़ी खबरें

View All

जालौन

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग