जालौन. जालौन के उरई पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सभापति और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का सपा को लेकर दर्द छलका| उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने 48 साल तक सींचा, उसी पार्टी में उन्हें नजर अंदाज किया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने नेता जी के समर्थन से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का निर्माण किया है|
सपा में रहते हुए चपरासी भी नहीं कर रहा था सम्मान-
उन्होंने सपा पार्टी के बारे में बताया कि जब पार्टी बनी तो उसको एक पेड़ की तरह सींचा और 48 साल तक पार्टी के लिए काम किया, लेकिन पार्टी में लगातार उनकी अनदेखी की गई| वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे, ५ बार विधायक रहे, नेता विपक्ष भी रहे, लेकिन सपा पार्टी ने उन्हें लगातार अनदेखा किया। उनकी कोई सलाह नहीं ली गई| वह नहीं चाहते थे कि पार्टी में बिखराव हो या पार्टी टूटे, लेकिन हालात ऐसे बने की पार्टी अलग बनानी पड़ी| उन्होंने बताया कि सपा में चपरासी से लेकर कोई भी व्यक्ति मेरा सम्मान नहीं कर रहा था न ही नेताजी को पार्टी में सम्मान मिल रहा था। उनसे पूछने के बाद पार्टी को बनाया गया और चुनाव भी पार्टी से ही लड़ा जायेगा| इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन को लेकर कहा कि महागठबंधन बने और उन्हें भी शामिल किया जाए|
भाजपा सरकार पर किया हमला-
वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोलते हुये कहा कि इस सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। नौकरी के लिए लोग भटक रहे हैं, किसान को न बिजली मिल रही, न पानी। वह किसी भी तरह से फसल पैदा करते हैं, तो उसका मूल्य नहीं मिल रहा। खाद्य के दाम बढ़ रहे हैं| मंहगाई बढ़ रही हैं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसीलिये नई पार्टी बनाकर परिवर्तन करेंगे और सरकार को हटाएंगे| नोट बंदी से व्यापारी से लेकर सब परेशान हैं और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है| उन्होंने कहा कि इसीलिये इस पार्टी को बनाया और परिवतन लाएंगे| इस दौरान बुन्देलखण्ड प्रभारी विष्णुपाल सिंह, लाखन कुशवाहा, दीपू त्रिपाठी।