जालौन. सर्दी के मौसम में बढ़ती ठंड में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। एक तरफ जहां सुबह की ठंड में बिस्तर से निकलने का मन नहीं करता तो वहीं दूसरी ओर तला भुना खाने का भी मन करता रहता है। ऐसे में अपनी सेहत को ठीक कैसे रखें और दिनचर्या में किन विशेष बातों का ध्यान रखें, इसको जानने के लिए हमने बात की फूड विशेषज्ञ डॉ राहुल से, उन्होंने कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताई जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती हैं।