18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर डाला केरोसिन, हालत नाजुक

जालौन में एक किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। युवक ने किशोरी के ऊपर केरोसिन ऑयल डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Girl burnt in Jalaun

इलाज के दौरान हॉस्पिटल में लड़की।

जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र के मोहाना गांव में विवाद के चलते एक अधेड़ ने छात्रा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह झुलस कर आहत हो गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोहाना गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने थाना डकोर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उसके परिवार से विवाद होता रहता है।


ये है पूरा मामला

शनिवार को सुबह आरोपी ने उसके परिवार के लोगों के साथ अकारण ही गाली गलौज करने लगा, तभी उसकी पुत्री ने मना किया तो वह आग बबूला हो गया और घर से केरोसिन की कटिटया लेकर आया और पुत्री के ऊपर छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

पुलिस के सामने मुकर गई लड़की

यह घटना उस समय घटी जब उसकी पुत्री विद्यालय जाने के लिए घर पर तैयार हो रही थी। सूचना मिलते थाना डकोर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना गिरफ्तार कर लिया। वहीं इंस्पेक्टर लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है। किशोरी ने पहले सोशल मीडिया के समक्ष खुद के साथ छेड़खानी की बात कहीं, लेकिन बाद में पुलिस बयान में वह मुकर गयी।


बड़ी खबरें

View All

जालौन

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग