11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धुम्बडिय़ा अस्पताल में गड़बड़ी पर स्टोर प्रभारी को भेजा जेल, एसीबी टीम पहुंची

एक दिन पूर्व शासन सचिव नवीन जैन के निरीक्षण में मिली थी गड़बड़ी ओपीडी रेकर्ड में भी थी गड़बड़ी

2 min read
Google source verification

(खबर सिर्फ पत्रिका में)

बागोड़ा. धुंबडिय़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव नवीन जैन द्वारा निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता के बाद विभाग शनिवार को हरकत में आया। इस मामले में जांच के लिए जहां जालोर से चिकित्सा विभाग की टीम धुंबडिय़ा पहुंची। वहीं एसीबी जालोर की टीम भी रेड कर दस्तावेज कब्जे में लिए। इधर, शाम को जालोर से पहुंची मेडिकल टीम ने अस्पताल के रेकर्ड की जांच शुरू की। इससे पूर्व शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गई थी।अनियमितताएं पाए जाने पर रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए साथ ही देर रात को हुई कार्रवाई के बाद डॉक्टर के आवास को एनएचएम निदेशक जैन के निर्देश पर टीम ने आवास को सील कर दिया।निदेशक जैन के निर्देशन पर ब्लॉक उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरपत दान चारण ने दवाइयों का दुरुपयोग एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर प्रभारी कंपाउंडर वचनाराम देवासी के विरुद्ध देर रात को बागोड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।
मामला दर्ज, स्टोर कीपर को जेल भेजा
एनएचएम निदेशक के निर्देश पर बीसीएमओ ने बागोड़ा पुलिस ने वसनाराम देवासी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया।जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं अस्पताल के एक अन्य कार्मिक अरविंद जीनगर को कार्रवाई में दखल देने के कारण शांति भंग के आरोप के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया
एसीबी पहुंची धुम्बडिय़ा
देर रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद आवास को सील करने के बाद शनिवार को देर शाम को विभाग की टीम धुम्बडिय़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भी धुम्बडिय़ा पहुंचा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद सील किए गए आवास की जांच की जा रही है। यह आवास नियमानुसार प्रभारी डॉक्टर को आवंटित है, लेकिन इस आवास में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्मिक अरविंद जीनगर निवास कर रहा था।जिसके पास जननी सुरक्षा योजना का प्रभार है। यह सामने आया कि आवास में विभिन्न योजनाओं की फाइल एवं चेक मिले हैं।वित्तीय गड़बड़ी की आशंका को लेकर विभाग की टीम एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दल का दल जांच में जुटा हुआ है। कंप्यूटर व ओपीडी रिकॉर्ड किए जब देर रात को जांच के बाद निदेशक जैन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कंप्यूटर ओपीडी रिकॉर्ड जब कर टीम अपने साथ लेकर गई।
जांच जारी
शिकायत पर धुंबडिय़ा में रेड की। जांच के दौरान दस्तावेज, जननी सुरक्षा के चेक, पत्रावलियों में अनियमितताएं मिली है। मामले की जांच जारी है।
- अन्नराजसिंह राजपुरोहित, उप अधीक्षक, एसीबी

ये भी पढ़ें

image