7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीनमाल : वैध को अनुमति नहीं, अवैध निर्माण को शह

शहर में पार्षदों की शह पर बनते है अण्डर ग्राउण्ड व बिना अनुमति के भवन निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep kumar Beedawat

•

Updated: 14 Aug 2017, 11:40 AM IST

bhinmal photo

bhinmal construction

भीनमाल. पालिका प्रशासन की उदासीनता व पार्षदों की शह पर शहर में नियमों को ताक में रखकर बहुमंजिला इमारतें व अण्डर ग्राउण्ड बन रहे है। इतना हीं नहीं शहर में अण्डर ग्राउण्ड बनाने के लिए पालिका प्रशासन से अनुमति नहीं मिलती है, लेकिन पार्षद व ऊंचे रसूखात वाले लोग बिना अनुमति के शहर में दर्जनभर स्थानों पर अवैध अण्डर ग्राउण्ड बना रहे हैं।
पार्षदों के प्रभाव व प्रभावशाली लोगों के ऊंचे रसूखात के आगे पालिका के नियम कायदे बेबस बन रहे है। इसके अलावा शहर में बिना अनुमति के दर्जनभर से अधिक स्थानों पर तीन-चार मंजिला भवन भी बन रहे हैं। इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। कई पार्षद भी नियमों को ताक में रखकर अवैध भवनों का निर्माण करवा रहे है। पार्षदों के प्रभाव के आगे पालिका प्रशासन भी बेबस बन रहा है। शहर के विकास के सपने पाल कर सत्ता में जनप्रतिनिधि अपनी ही रोटियां सेंक रहे है। अवैध निर्माण से पालिका के राजस्व को भी लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं पालिका प्रशासन बन रहे अण्डर ग्राउण्ड को भी पूर्व में बने बता रहे है। (पसं.)
अनुमति एक-दो की, निर्माण पांच मंजिल
कई लोग पालिका में भवन निर्माण की एक-दो फ्लोर की अनुमति लेते है। इसके बाद मौके पर भवन का निर्माण चार-पांच फ्लोर का करते है। शहर के आधा दर्जन स्थानों पर बहुमंजिला भवन बन रहे है। इनमें से कई स्थान पर अनुमति एक-दो मंजिल की ले रखी है, लेकिन मौके पर पांच फ्लोर भवन का निर्माण हो रहा है। शहर में स्टेशन रोड, माघ कॉलोनी, चण्डीनाथ कॉलोनी, मुख्य बाजार व पिपली चौक में नियमों को ताक में रखकर अवैध इमारतें बन रही है।
अण्डर ग्राउण्ड बनते है आफत
आम लोग को पालिका में अण्डर ग्राउण्ड की अनुमति नहीं मिलती पर प्रभावशाली लोग बेरोकटोक अण्डर ग्राउण्ड बना रहे है, जो बारिश के दिनों में लोगों के लिए आफत बन जाते है। शहर में दर्जनभर स्थानों पर अवैध अण्डरग्राउण्ड बन रहे है। जुंजाणी रोड, चारभुजा रोड, तलबी रोड, माघ कॉलोनी, स्टेशन रोड व करड़ा चार रास्ते पर अवैध अण्डर ग्राउण्ड बन रहे हैं।
बंद करवा रहे है
शहर में जहां भी अण्डर ग्राउण्ड बन रहा है। वहां बंद करवा रहे है। जो अण्डर ग्राउण्ड बने हुए है वो पहले बने हुए है। इसके अलावा अवैध भवनों के निर्माण पर भी जुर्माना वसूलेंगे।
-भीखाराम जोशी, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका-भीनमाल